फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in new delhi

प्रेमी ने किशोरी को दरिंदों के हवाले किया

Tue, 18 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
rape in new delhi
डेमो पिक
प्यार में एक किशोरी को धोखा मिला। तीन दरिंदे किशोरी को झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गए। जहां उसके साथ दरिंदगी करते रहे। विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीटते थे। उसे मरणासन्न देख दरिंदों ने नई दिल्ली स्टेशन के करीब फेंक दिया। सूचना मिलने पर परिजन अपने साथ लेकर घर लौटे और थाने में सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों को दुत्कार कर भगा दिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी गांव निवासी मोहित यादव ने प्रेमजाल में फंसाकर 6 मार्च 2016 को भगा ले गया। किशोरी के बैग में मोबाइल मिलने पर भेद खुला। किशोरी के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी के पिता ने सोमवार को अपना दुखड़ा सुनाया। उसका आरोप है कि मोहित ने इलाहाबाद में अपने तीन साथियों के हवाले बेटी को कर दिया। तीनों दरिंदे उसे झांसा देकर दिल्ली ले गए। वहां कमरे में बंद कर उसकी आबरू लूटते रहे। विरोध करने पर उसे मारते पीटते। उसे नशीली दवा खिला देते थे। 7 अप्रैल की सुबह उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब किशोरी को फेंक दिया। इस दौरान स्टेशन के करीब रहने वाले किशोरी का रिश्तेदार पहुंच गया। उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार के लोगों को अवगत कराया। खबर मिलने पर परिजन दिल्ली पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर घर लौटे। 12 अप्रैल को पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने या फिर बयान दर्ज करने के बजाय पिता को फटकार लगाते हुए इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने को कहा। कुंडा के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी मदद को कौन कहे। आरोपी की मदद कर रही है। पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया, बाद में बहला फुसलाकर भागने की रिपोर्ट दर्ज की। इस बाबत एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सीओ सदर प्रकरण की विवेचना कर रहे हैं। यदि किशोरी को पिता जो आरोप लगा रहा है। उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed