{"_id":"6ab7adffd8a66d9f8c0d8ed2","slug":"rajasthan-pratapgarh-ranger-pratap-singh-chundawat-murder-main-accused-arrested-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अवैध खनन रोकने पर रेंजर की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जंगल से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अवैध खनन रोकने पर रेंजर की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जंगल से दबोचा
Sat, 26 Sep 2026 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:05 PM IST
सार
राजस्थान के प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कन्हैयालाल गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने उसे घोसुंडी जंगल से पकड़ा। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डंपर और जेसीबी भी जब्त किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
आरोपी कन्हैयालाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल (22) को घोसुंडी के जंगल से दबोचा। आरोपी धामनिया रोड, छोटीसादड़ी का निवासी है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर और जेसीबी को भी जब्त कर लिया है।
रेंजर ने पीछा किया, तो कुचला
घटना 21 सितंबर की रात की है। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को वनखंड सुक्कड़-मोहनपुरा तलाई के समीप अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद वह वन विभाग की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर की मदद से अवैध खनन किया जा रहा था। जब वन टीम ने वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया, तो अवैध खनन में लगे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: फॉरेस्ट रेंजर की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगी रिपोर्ट, अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
इसी दौरान मिट्टी से भरे डंपर का चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत ने अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर मार्ग पर डंपर को रोकने की कोशिश के दौरान चालक ने रेंजर की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल रेंजर को इलाज के लिए निंबाहेड़ा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
मामले में 22 सितंबर को वनरक्षक सुरेश मेघवाल ने छोटीसादड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले घटना में शामिल डंपर को बरामद कर जब्त किया। इसके बाद, अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी भी जब्त की गई। पुलिस को मुखबिर और तकनीकी सूचना से सुराग मिला। पुलिस ने घोसुंडी के जंगल में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।