फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya connection involved in action against SP District President, Chhavinath released a video saying - Action taken under pressure of Kunda MLA

Pratapgarh : सपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई में जुड़ा राजाभैया कनेक्शन, छविनाथ ने वीडियो जारी कर कहा- कुंडा विधायक के दबाव में हुई कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

गैंगस्टर एक्ट में 9.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के इशारे पर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rajabhaiya connection involved in action against SP District President, Chhavinath released a video saying - Action taken under pressure of Kunda MLA
Pratapgarh News : छविनाथ यादव, सपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट में 9.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के इशारे पर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। छविनाथ ने कहा कि कुंडा विधायक के दबाव में यह कार्रवाई की गई है, मगर वह टूटने वाले नहीं हैं। चाहे उनके घर की एक-एक ईंट गिरा दी जाए। संपत्ति सीज करने से पहले प्रशासन ने उन्हें नोटिस तक नहीं दिया। 

विज्ञापन



संपत्ति कुर्क होने के बाद आक्रोशित सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर हमला बोलते हुए कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह करते हुए उन्हें माफिया व अपराधी बताया जा रहा है। जबकि हकीकत इतर है। कुंडा में शराब की दुकाने भले ही किसी के नाम हो, लेकिन उसका संचालन कौन करता है, यह सब जानते हैं। कुंडा अवैध शराब का गढ़ बना है। करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद की गई, मगर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस अधिकारी नहीं जुटा पाते।
विज्ञापन



अवैध शराब के कारोबार को सफेदपोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। इस कार्रवाई से वह घबराने वाले नहीं हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने खिलाफ चल रही कार्रवाई का वह विरोध करते रहेंगे। जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री तक आवाज पहुंचाएंगे। वे अखिलेश यादव के सिपाही हैं। पांच साल तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी दबाव में काम करने के लिए मजबूर हैं। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed