{"_id":"667de382d17622ec82085884","slug":"raja-bhaiyas-wife-bhanvi-singh-appealed-to-the-home-minister-for-justice-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-119631-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लगाई गृहमंत्री से न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लगाई गृहमंत्री से न्याय की गुहार
Fri, 28 Jun 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने एक बार फिर एक्स पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। लोकसभा चुनाव के पहले भी एक्स पर लगातार ट्वीट कर वह सीएम व पुलिस अधिकारियों से न्याय मांगती रहीं हैं।
भानवी सिंह का आरोप है कि वर्ष 2023 में दिल्ली में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उनका बयान भी दर्ज हो चुका है। मुकदमा दर्ज हुए एक वर्ष का समय बीत गया, पुलिस ने जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्तेे डाल दिया है। जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनके एक्स पर किए ट्वीट से एक बार फिर राजा भैया परिवार का मामला चर्चा में आ गया है।