फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya reached MP ML court, withdrew defamation petition against former minister Indrajit.

UP News : राजा भैया ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज को किया माफ, एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल मानहानि याचिका ली वापस

Mon, 04 Nov 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बड़ा दिल दिखाते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को वापस ले ली। राजाभैया का यह रुख समाजवादी पार्टी से बढ़ रही नजदीकी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Raja Bhaiya reached MP ML court, withdrew defamation petition against former minister Indrajit.
रघुराज प्रताप सिंह, राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया सोमवार को एमपी एमएल कोर्ट पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का दायर वाद वापस ले ली। राजा भैया के पहुंचते ही कचहरी परिसर में समर्थक भी पहुंच गए। 

विज्ञापन


रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बड़ा दिल दिखाते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को वापस ले ली। राजाभैया का यह रुख समाजवादी पार्टी से बढ़ रही नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


राजाभैया ने 2019 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अब उन्होंने यह मुकदमा वापस ले लिया है। लोकसभा चुनाव में भी राजाभैया के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी और इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज का समर्थन किया था। चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी विनोद सरोज को शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है मामला

सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंत्रजीत सरोज ने 2019 के चुनाव में राजाभैया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के समर्थकों में उबाल आ गया था। राजा भैया के कानूनी सलाहकार हनुमान प्रसाद पांडेय ने इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था। हालांकि, अब राजा भैया के निर्देश पर उनके अधिवक्ता इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा वापस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed