फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway workers sitting on hunger strike demanding restoration of old pension

Pratapgarh News: पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेल कर्मी

Tue, 09 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Railway workers sitting on hunger strike demanding restoration of old pension
रेलवे स्टेशन परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते नॉर्दर्न रेलवे में
पुरानी पेंशन बहाली और रिक्त पद पर रेल कर्मचारियों की तैनाती की मांग को लेकर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर रहे और स्टेशन पर धरना भी दिया।
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक स्टेशन पर ही धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही रिक्त पदों पर नए कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी है। मगर रेलवे भर्ती नहीं कर रहा है। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन से अबजल खान, सिचाई संघ के साथ संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी, जिला अध्यक्ष राजेश मोहन मिश्रा, विश्राम सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेश सरोज, अध्यक्ष शाह आलम, विजय, सुशील शुक्ल, धर्मराज जिला प्रवक्ता मौके पर रहे। वहीं, अर्जुन कुमार, लालमणि, राम समुझ, कृष्ण लाल शर्मा, चकबंदी संघ से सुशील यादव, सफाई कर्मचारी संघ से अमर बहादुर, संजय डोगरा, सलामत उल्ला, संतोष तिवारी, डीपी तिवारी, कमलेश तिवारी, अजय मिश्रा, सुनील मिश्र व केपी पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
क्या बोले पदाधिकारी -
पेंशन बहाली की मांग को लेकर हम चार दिनों तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार की जा रही है। यदि मांग पूरी न हुई तो हर संघर्ष के लिए हम तैयार हैं।

- अनिल शुक्ल, शाखा मंत्री नॉर्दन रेलवे मेंस
-----
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। जबतक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाता है तब तक हम शांत होने वाले नहीं हैं। आगे जैसा निर्देश केंद्रीय नेतृत्व का होगा वैसा किया जाएगा।
- मोहम्मद सफीक, अध्यक्ष नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन

रेलवे स्टेशन परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते नॉर्दर्न रेलवे में

रेलवे स्टेशन परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते नॉर्दर्न रेलवे में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed