फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   railaways news pratapgarh

सिग्नल फेल, ठप रहा लखनऊ-वाराणसी मार्ग

Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
railaways news pratapgarh
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सई नदी के पास सिग्नल फेल हो जाने से गाड़ियों का संचालन ठप हो गया। जिससे लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर, इंटरसिटी और गरीबरथ के अलावा मालगाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं। दरअसल, सई नदी और जेल रोड क्रासिंग के बीच का सिग्नल चलते-चलते अक्सर फंस जाता है। रात हो या दिन ये समस्या बनी रहती है। सिग्नल फेल होने से चिलबिला से प्रतापगढ़  की ओर आने वाली ट्रेनों को नदी के पुल पर रोकना पड़ता है। मंगलवार को भी इसी तरह की समस्या आई थी। यहां का सिग्नल फेल हो गया। जिससे ट्रेनों का संचालन जहां-तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन


चिलबिला में फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर और इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वाराणसी की ओर से आ रही गरीबरथ और मालगाड़ी को रास्ते में रोका गया। करीब घंटे भर तक के बाद सिग्नल ठीक हुआ तब जाकर यह रूट बहाल हो सका। रेल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक यह रूट आरआरआई नहीं हो जाएगा। यह समस्या बनी रहेगी। यही दिक्कत प्रयाग से प्रतापगढ़ लाइन पर है। प्रयाग की ओर से आने वाली ट्रेनों को अक्सर जोगापुर गांव के पास सिग्नल के इंतजार में रूकना पड़ता है। यहां का सिग्नल भी अक्सर खराब रहता है। स्टेशन मास्टर मो.इबरार का कहना है कि ऐसी स्थिति में गाड़ियाें को कागज पर चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed