फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rahul Gandhi said: Injustice is being done to the rights of 73 percent backward Dalits, tribals and poor upper

राहुल गांधी बोले : धर्म, जाति के नाम पर देश को तोड़ रहे पीएम मोदी, देश की 73 फीसदी जनता के साथ हो रहा अन्याय

Mon, 19 Feb 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और मोदी पर निशाना साधा। कहा कि सरकार देश की सर्वाधिक जनता का हक मार रही है। गरीब सवर्ण, दलित, आदिवासी और पिछड़ों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said: Injustice is being done to the rights of 73 percent backward Dalits, tribals and poor upper
लालगंज में सभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश की 73 फीसदी जनता के साथ अन्याय कर रही है। दलित, आदिवासी, गरीब सवर्ण और पिछड़ी जातियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों की उपेक्षा की गई।

विज्ञापन




विज्ञापन



 

 

राहुल गांधी प्रतापगढ़ के रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में मोदी सरकार की राष्ट्रीय नीतियों की खामियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश के 73 प्रतिशत पिछड़ों दलितों तथा आदिवासियों व गरीब सवर्णों के हक के साथ नाइंसाफी हो रही है। इंदिरा चौक पर भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने श्रीरामोत्सव में आदिवासी, दलित पिछड़ों की भागीदारी में उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वहां एक भी किसान, गरीब नहीं दिखा। यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री धर्म, जाति के नाम पर देश को तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक रखने के लिए निडर होकर संघर्ष जारी रखूंगा। ईडी व अन्य एजेंसियों को सरकार की कठपुतली बताया। राहुल गांधी लालगंज में 40 मिनट रहे और खुलसी जीप से 32 मिनट भाषण दिया।

Rahul Gandhi said: Injustice is being done to the rights of 73 percent backward Dalits, tribals and poor upper
राहुल गांधी के आने की सूचना पर घुईसरनाथ मंदिर में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

खाली करा दिया गया घुईसरनाथ मंदिर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर पर पूजन अर्चन करने के कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मंदिर को खाली करा कर अपने कब्जे में ले लिया और दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया। लगभग 25 मिनट तक मंदिर में राहुल गांधी के आने की खबर पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।








दोपहर लगभग 12. 15 जैसे ही यह जानकारी हुई कि राहुल गांधी घुईसरनाथ धाम मंदिर में न आकर सीधे सांगीपुर निकल जाएंगे,तो पुलिस वालों ने राहत की सांस ली और वहां से सभी पुलिसकर्मी लालगंज, अठेहा हाईवे पर पहुंच गए। राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम निरस्त होने पर स्थानीय लोगों का दर्शन पूजन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed