फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Quit tobacco and get your teeth cleaned for free.

Pratapgarh News: तंबाकू छोड़कर आइए, मुफ्त में दांत साफ कराइए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Quit tobacco and get your teeth cleaned for free.
कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोग पैसा खर्च कर कैंसर जैसी बीमारी को खरीद रहे हैं, यह जानते हुए भी वह तंबाकू, गुटखा और पान मसाला खा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीमारी की चपेट में आने से इलाज के लिए जमीन से लेकर घर तक सब बिक जाता है। लोगों से अपील है कि वह तंबाकू से दूरी बनाएं। हम मुफ्त में उनके दांत साफ कराएंगे। साथ ही वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कैंसर जागरूकता दिवस पर जो लोग यह शपथ लेंगे कि वह कैंसर से बचने के लिए गुटखा, पान और मसाला नहीं खाएंगे, ऐसे लोगों के दांतों की सफाई मेडिकल कॉलेज में मुफ्त में की जाएगी। दंत चिकित्सक डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि गुटखा और तंबाकू खाने वाले लोगों का मुंह खुलना बंद हो जाता है। वह सही से खाना तक नहीं खा पाते हैं। इस लत से दूरी बनाएं। सुबह-शाम दो बार ब्रश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरोज प्रसाद, डॉ. मोना सक्सेना, डॉ. अमित कुमार, नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हंसराज मौर्य, दंत चिकित्सक डॉ. शिल्पी गुप्ता समेत कई अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed