फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Purva changed the weather patterns, may be a drop

पुरवा ने बदला मौसम मिजाज, हो सकती है बूंदबादी

Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Purva changed the weather patterns, may be a drop
temperature
पुरवा हवाओं ने गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हेा गई। दिनभर सूर्यदेव व बादलों के बीच में लुकाछिपी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार बूंदबादी भी हो सकती है। हवाओं के चलने से पारा भी लुढक़ गया। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

फरवरी माह की शुरुआत में ठंड का असर था, मगर दूसरे सप्ताह में मौसम तत्ख हेाने लगा। धूप तेज होने से तापमान चढने लगा। इससे दिन में उमस भी बढ़ गई। पश्चिमी हवाओं की रफ्तार तेज थी। गुरुवार को पुरवा हवाओं ने पश्चिमी हवओं को मात देकर वातावरण में अपनी पैठ मजबूत कर ली। पुरवा के पैठ जमाते ही मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

आसमान में सुबह से ही बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। शाम को पुरवा हवाओं ने रफ्तार भरी तो बादल और सक्रिय हेा गए। ठंड में भी इजाफा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि पुरवा हवाओं से मौसम का मिजाज बदला है। बारिश के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed