फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Purchasing centers opened but farmers are not happy purchasing paddy

Pratapgarh News: क्रय केंद्र तो खुले लेकिन किसानों को रास नहीं रही धान खरीद

Tue, 14 Nov 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Purchasing centers opened but farmers are not happy purchasing paddy
जिले में किसानों से धान की खरीद करने के लिए 17 विकास खंडों में 80 केंद्र खोले गए हैं। लेकिन, क्रय केंद्रों पर किसानों को धान खरीद रास नहीं आ रही है। इसके पीछे की वजह बताते हुए किसानों ने कहा कि सत्यापन न होने के कारण धान क्रय केंद्र पर नहीं ले जा रहे है। कुछ किसानों के मुताबिक फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। दिवाली के बाद धान की फसल बेचने के लिए ले जाएंगे। धान खरीद ने होने का एक कारण पंजीकरण कराने वाले किसानों में से आधे का भी सत्यापन ने होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 90,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तक मात्र 1317 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को दो-दो केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिक केंद्र खोलने के पीछे विभागीय अफसरों का दावा है कि अब धान बेचने के लिए किसानों को इंतजार नहीं करना होगा। सदर क्षेत्र के महुली मंडी में तीन केंद्र खोले गए हैं। कुंडा बाजार में भी तीन केंद्र खोले गए हैं। धान बेचने के लिए अभी तक 6923 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें 3422 किसानों का सत्यापन हो चुका है। अभी तक 280 किसानों से 1317 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को रानीगंज के शिवगढ़ और कुंडा प्रथम और द्वितीय केंद्र खुले रहे, मगर कोई किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचा। जबकि महुली मंडी में किसान तो पहुंचे मगर टोकन लेकर वापस हो गए। फिलहाल केंद्र प्रभारियों का दावा है कि रविवार के बाद धान की आवक तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------
किसानों का धान खरीदने के लिए इस वर्ष सबसे अधिक केंद्र खोले गए हैं। अभी अधिकांश किसानों की फसल तैयार नहीं हुई है। रविवार के बाद धान की आवक बढ़ने की उम्मीद है।

जीतेंद्र यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी


--------------------

0 सत्यापन होने का कर रहा था इंतजार
धान की फसल बेचने से पहले सत्यापन आवश्यक है। तहसील से सत्यापन नहीं हुआ था, इसीलिए धान बेचने नहीं ले गया था। दो दिन के बाद क्रय केंद्र पर धान लेकर जाऊंगा।
रमेश कुमार, पीरानगर



0 अभी तैयार हो रही फसल
धान की फसल अब तैयार हो रही है, एक ही बार में धान बेचने के लिए ले जाता हूं। इसलिए अभी तक तीन दिन बाद ही केंद्र पर जाना होगा।
मोहम्मद नदीम, ताजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed