फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pulled the dupatta of the young girl, accused the police station chief of changing the complaint

Pratapgarh News: सरेराह युवती का दुपट्टा खींचा, थानाध्यक्ष पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप

Sat, 17 Feb 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pulled the dupatta of the young girl, accused the police station chief of changing the complaint
सरेराह युवती का दुपट्टा खींचा, थानाध्यक्ष पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप
विज्ञापन

- एसओ ने दी सफाई, तहरीर के आधार पर लिखा मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मुकदमे की पैरवी करने कचहरी आ रही युवती का दुपट्टी चलती बाइक से युवक ने खींच लिया। हादसे में बाइक पर बैठी युवती और उसकी बहन घायल हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन पीड़िता ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
फतनपुर के नारायणपुर कला गांव की रहने वाली प्रमिला देवी के घर पर उसकी बहन कैकेई रहती है। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे कैकेई अपनी बहन के साथ बाइक से शहर कचहरी आ रही थी। आरोप है कि गांव के नीरज मौर्या अपने साथी के साथ भवानीगढ़ पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। युवक ने कैकेई का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया। बाइक पर बैठी दोनों बहनें गिर गई। कैकेई के सिर पर चोट आई। उन्हें सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

उपचार के बाद प्रमिला तहरीर लेकर फतनपुर थाने पहुंची। प्रमिला का आरोप है कि तहरीर एसओ ने बदलवा दी। दूसरी तहरीर लिखने के लिए दबाव बनाया। दूसरी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर नहीं बदली गई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर ही धारा 323 का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के घर पहुंचकर पूछताछ भी की गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed