{"_id":"5724edae4f1c1b5e0ca9209f","slug":"ptp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की डांट से भागा बालक, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी की डांट से भागा बालक, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शादी में आया बालक दादी की डांट से क्षुब्ध होकर भाग निकला। भदोही रेलवे स्टेशन से पंजाब मेल पकड़कर वह प्रतापगढ़ पहुंच गया। जानकारी होने पर एक युवक ने उसको पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने किशोर को परिजनों से मिलवाया। उसरासईद फूलपुर जिला वाराणसी का अभिषेक शर्मा पुत्र सुनील शर्मा कक्षा पांच में पढ़ता है। कुछ दिन पहले वह दादी के संग बुआ के घर में पड़ी शादी में शामिल होने के लिए भदोही स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव में आया था। शनिवार को दादी घर जाने लगी पर अभिषेक जाने के लिए राजी नहीं हुआ। बोला कि बुआ के यहां रहेगा। इसी बात पर दादी ने उसको डांट दिया।
जबरन अपने साथ ले जाने लगी। रास्ते में वह मौका देखकर दादी का साथ छोड़कर भदोही स्टेशन पहुंचा और ट्रेन में बैठ गया। वह कहां जा रहा था, उसको इस बारे में कुछ पता नहीं था। जीआरपी के अनुसार ट्रेन में एक महिला को उस पर शक हुआ। पूछने पर उसने सारी दास्तां बयां की। पंजाब मेल प्रतापगढ़ पहुंची तो महिला ने एक व्यक्ति को उसको सौंपते हुए उसे जीआरपी के हवाले करने के लिए कहा। पट्टी अमरगढ़ का रहने वाला वह युवक अभिषेेक को लेकर जीआरपी पहुंचा और सहायक उपनिरीक्षक केशव मौर्य को सौंप दिया। सारी बात पुलिस वालों को बताई। केशव मौर्य ने वाराणसी पुलिस कंट्रोल को फोन करके अभिषेक का पता बताया और उनके परिजनों को खोजने में मदद मांगी। कंट्रोल ने तेजी दिखाई और कुछ ही देर बाद अभिषेक के घर वाले प्रतापगढ़ जीआरपी से मोबाइल पर जुड़ गए। अभिषेक ने अपनी मां और पिता से बात की। वह रोने लगा। उपनिरीक्षक केशव मौर्य ने बताया कि अभिषेक की मां ने बताया कि उसको बस में उल्टियां होती हैं। वह बस में जाना नहीं चाहता था। शायद इसीलिए भाग गया।