{"_id":"58ed25524f1c1b9c36cf6d2f","slug":"protest-in-kutchery","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिना कार्रवाई खत्म नहीं होगा धरना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिना कार्रवाई खत्म नहीं होगा धरना’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
dharna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच दिन से कचहरी में चल रहे धरने को खत्म कराने के लिए एडीएम सोमदत्त मौर्य ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसडीएम सदर, डीआईओएस और बीएसए की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मानक के बिना चलने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। मगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
दोपहर लगभग बारह बजे धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम सोमदत्त मौर्य ने कार्यकर्ताओं से निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त करने को कहा, मगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर मंत्री दुर्गेश नंदन मिश्र ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की नाकामी के चलते पांच दिन से धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में धड़ल्ले से लूट हो रही है, मगर अधिकारी मस्त होकर सो रहे हैं। इस मौके पर अंशुल विद्यार्थी, मनोज यादव, विवेक पांडेय, अमन प्रताप सिंह, सचिन शुक्ला, विशाल सिंह, धीरज यादव, आकाश प्रताप सिंह, सर्वेश मिश्र आदि मौजूद रहे।