फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem in roadways bus depo

जलभराव रोकने के लिए डिपो में गिरने लगी मिट्टी

Sun, 09 Jul 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
problem in roadways bus depo
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
रोडवेज स्टेशन को भले ही मॉडल डिपो का दर्ज मिले तीन साल हो गया हो, मगर हालत जस के तस बने हुए हैं। आज भी यात्री टूटे टीनशेड के नीचे बैठकर बसों की प्रतीक्षा करते हैं तो विभागीय अधिकारी अपनी जान को हथेली पर रखकर जर्जर भवन में कार्य कर रहे हैं। वहीं डिपो परिसर में बरसात का पानी भर रहा है। अमर उजाला  में इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अफसरों की नींद टूटी। अब जलजमाव वाले स्थानों पर मिट्टी गिरवाई जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिनों तक लगातार बरसात के चलते डिपो परिसर से लेकर वर्कशाप तक पानी भग गया था। इसके चलते एक ओर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था तो दूसरी ओर बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अफसरों की नींद टूटी और उन्होंने आननफानन में डिपो में जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी गिरवानी शुरू कर दी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। बरसात के कारण जिन बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी, अब किसी तरह उन्हें तैयार कर रोड पर निकाला जा रहा है। एआरएम पीके भाष्कर ने बताया कि मॉडल डिपो निर्माण कार्यदायी संस्था को नोटिस भी दिया गया है। डिपो में जलभराव रोकने के लिए मिट्टी गिरवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed