फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem came in train

साकेत एक्सप्रेस के कोच में खराबी, पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 07 Sep 2018 12:15 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 07 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस के एक कोच में प्रतापगढ़ स्टेशन पर खराबी आ गई।  इसके चलते पौने दो घंटे तक ट्रेन प्रतापगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने कोच बदलवाकर ट्रेन को इलाहाबाद के लिए रवाना करवा दिया।  फैजाबाद से चलकर मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस गुरुवार शाम सात बज के करीब प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


इंजन के बगल वाले कोच से खटर-खटर की आवाज आ रही थी। चालक ने जांच करवाई तो कई पाट्र्स टूटे हुए थे। उसने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की। वह कोच की मरम्मत करवा रहे थे। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोच भी नहीं बन सका। स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल क्षतिग्रस्त कोच को बदलवा कर दूसरा कोच लगवाकर पौने नौ बजे ट्रेन को इलाहाबाद के लिए रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि जनरल कोच में खराबी थी। उसे बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed