फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Principal's son died by drowning in the river

Pratapgarh News: प्रधानाचार्य के बेटे की नदी में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Principal's son died by drowning in the river
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए केपी कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे की डूबने से मौत हो गई। पीआरवी के सिपाही ने युवक को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते हुए परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के चिलबिला कोट निवासी आदित्य प्रताप सिंह शहर स्थित केपी कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं।
उनका छोटा बेटा प्रखर सिंह (22) रविवार की शाम अपने दोस्त युवराज सिंह और राजवीर सिंह के साथ कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव स्थित महादेवन मंदिर गया था। मंदिर के बगल से गुजरी चमरौधा नदी में नहाने के लिए तीनों दोस्त एक साथ उतर गए।
विज्ञापन

नहाते समय नदी के चेकडैम का पानी गहरा होने से तीनों डूबने लगे। हालांकि प्रखर के दोनों दोस्त किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गए। आनन फानन में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पीआरवी के सिपाही सुमित तिवारी नदी में उतरकर प्रखर को बाहर निकाले। पीआरवी वाहन से युवक को कोहड़ौर सीएचसी ले जाया गया। हालांकि सीएचसी पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोस्तों ने बताया कि महादेवन घाट जाने के लिए फोन पर प्रखर से बात हुई थी। प्रखर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। हादसे के पहले राजवीर और प्रखर, युवराज के घर पहुंचे थे। युवराज के घर पर पार्टी करने के बाद नहाने चले गए। घटना की जानकारी होने पर मां बीना सिंह रिश्तेदार के साथ रोते बिलखते हुए सीएचसी पहुंचीं।

बेटे के शव से लिपटकर रो रही मां ने कहा कि बेटे ने दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी। प्रखर के पिता दवा लेने के लिए बड़े बेटे के पास दिल्ली गए है। जानकारी होने पर पिता और बड़ा भाई दिल्ली से निकल लिए। पिता ने थाना प्रभारी को फोन कर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed