{"_id":"582f41314f1c1b61369015c4","slug":"press-confrence-swami-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने प्रत्याशियों को दिया नोट बदलने का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने प्रत्याशियों को दिया नोट बदलने का ठेका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर करारा हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती कालेधन की देवी हैं। किसी महारानी की तरह हर समय बैठकर नोट गिनने वाली दौलत की देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले से करारा झटका लगा है। उनके करोड़ों रुपये डूब गए हैं। उन्होंने दावा कि नोटबंदी के फैसले के बाद बसपा के सभी प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया गया और उन्हें पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का ठेका दिया गया। आरोप लगाया कि ऐसा न करने पर टिकट काटने की भी धमकी दी गई है।
अभी तक बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां बसपा सुप्रीमो के घर के अंदर नहीं जाती थीं, लेकिन नोटबंदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि सभी प्रत्याशियों की गाड़ियों को मायावती के बंगले के अंदर ले जाया गया। स्वामी प्रसाद ने काले धन को लेकर सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के मंत्रियों की काली कमाई बर्बाद हो गई है। अब सपा सरकार के मंत्री अपना काला धन खपाने के लिए परेशान हैं। मुलायम सिंह जरूर मोदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वह समय देने की भी बात कह रहे हैं।