फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Preparations to deal with Omicron through posters in government offices

सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क के पोस्टर से ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी

Wed, 05 Jan 2022 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with Omicron through posters in government offices
सदर ब्लाक में हेल्प डेस्क पर कर्मचारी मौजूद थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइजर नहीं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शासन ने मंगलवार रात नई गाइडलाइन जारी करते हुए शासकीय कार्यालयों में बंद पड़ी कोविड हेल्प डेस्क को प्रभावी करने के लिए कहा है, लेकिन अधिकांश विभागों के कार्यालयों में हेल्पडेस्क कोरोना के बचाव वाले पोस्टरों के भरोसे है। कुछ हेल्प डेस्क पर अनुचर रजिस्टर पर लोगों के नाम दर्ज कर रहे हैं, लेकिन खुद उनके चेहरे पर मॉस्क नहीं दिखे। हेल्प डेस्क को प्रभावी नहीं करने से कोरोना का संक्रमण फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

शासन की ओर से मंगलवार रात जारी हुई नई गाइडलाइन में शासकीय कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क को प्रभावी कर आने-जाने वाले सभी लोगों का हाथ सैनिटाइजर से साफ करने, थर्मल जांच कर रजिस्टर पर नाम दर्ज करने के लिए कहा है। कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग कार्यालय में हेल्प डेस्क कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए पोस्टरों के भरोसे चल रहे हैं। एसपी कार्यालय की कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों के चेहरे पर मॉस्क दिखा, लेकिन सैनिटाइजर नहीं था।
विज्ञापन

लोगों के चेहरे पर मॉस्क नहीं थे। विकास भवन, सदर ब्लॉक कार्यालय की कोविड हेल्प डेस्क पर बगैर मॉस्क लगाए कर्मचारी लोगों के नाम रजिस्टर में अंकित कर रहे थे। लेकिन किसी की थर्मल जांच करने के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं दिखी। अलग-अलग विभागों के जिम्मेदार अफसर जल्द ही कोविड हेल्प डेस्क को प्रभावी करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट, कचहरी, डीएम कार्यालय में नियमों का कड़ाई से पालन
कचहरी में भीड़ को देखते हुए लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की कोर्ट में फरियादियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार को कोर्ट के सभी गेटों पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया जाता रहा। पेशी पर कोर्ट आये बंदियों की मुलाकात के दौरान भारी संख्या में आए परिजनों को लौटा दिया गया।

एसपीपी कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर जांच के इंतजाम नहीं। संवाद

एसपीपी कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर जांच के इंतजाम नहीं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed