{"_id":"688cf0be25cd98be4c0a0b99","slug":"prayagraj-varanasi-and-ballia-won-their-respective-matches-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-144826-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रयागराज, वाराणसी व बलिया ने जीते अपने-अपने मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रयागराज, वाराणसी व बलिया ने जीते अपने-अपने मुकाबले
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की चार दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ समेत कई जनपद की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में चार मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रयागराज, वाराणसी और बलिया ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंडर-14 वर्ग में जेबी अकादमी अयोध्या और महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज ने 25-15 व 25-20 से जीत दर्ज की।
अंडर-17 वर्ग में सनबीम स्कूल वाराणसी और देव स्थली विद्यापीठ बालिया के बीच मुकाबला हुआ। इसमें देवस्थली विद्यापीठ बालिया ने 26-24 व 25-21 से बाजी मारी।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग में बीबीएस स्कूल कुंडा एवं सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल वाराणसी के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में बीबीएस स्कूल कुंडा ने विरोधी को 25-7 और 25-12 से मात दी।
इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में ग्लेनहील स्कूल वाराणसी और सेठ एमआर जयपुरिया प्रतापगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ग्लेनहील स्कूल वाराणसी की टीम ने 25-6 और 25-18 से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम आदित्य प्रजापति ने किया। उन्होंने परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने एडीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।