फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj: Police abducted by kidnapping two sisters

Prayagraj : दो बहनों को अगवा करने से हलाकान रही पुलिस

Sat, 10 Apr 2021 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Apr 2021 01:53 AM IST
सार

  • महिला पुलिस ने किया दोनों का शांति भंग में चालान

विज्ञापन
Prayagraj: Police abducted by kidnapping two sisters
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गड़वारा में दो सगी बहनों को चार पहिया सवार चार लड़कों द्वारा अगवा करने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। हालांकि देर शाम दोनों बहनों को उनके मकान के करीब से ही पुलिस ने बरामद कर लिया। उनकी करतूत से नाराज पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर डायल 112 को सूचना मिली कि दो सगी बहनों का गड़वारा पुलिस चौकी क्षेत्र से कार सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया है। उन्हें शहर के किसी मकान में बंद किया हुआ है। लड़कियों को अगवा करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। सीओ सिटी अभय पांडेय व स्वाट टीम लड़कियों की खोजबीन करती रही।
विज्ञापन


शाम तक दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि देर शाम सीओ सिटी अभय पांडेय ने दोनों बहनों को उनके घर के करीब एक मकान से बरामद कर लिया। पुलिस ने सलमा व खुशबू पुत्री हलीम निवासी पूरे ईश्वरनाथ से पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उनके द्वारा ही पुलिस को फर्जी सूचना दी गई थी। महिला थानाध्यक्ष ने दोनों बहनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed