{"_id":"6aecbee48e2ad13e6e05b426","slug":"prayagraj-lucknow-race-to-express-heartache-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-181710-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिल का दर्द बताने के लिए प्रयागराज-लखनऊ की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिल का दर्द बताने के लिए प्रयागराज-लखनऊ की दौड़
Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विपिन शुक्ल
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज को संचालित हुए पांच साल बीत गए हैं लेकिन आज तक न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट व कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। मरीजों को उपचार के लिए प्रयागराज और लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिले की आबादी करीब 38 लाख के आसपास है। मेडिकल कॉलेज में औसतन प्रतिदिन 1500 ओपीडी होती है। सर्जिकल, आर्थोपेडिक, ईएनटी, ऑप्थोलॉजिस्ट के साथ फिजिशियन चिकित्सकों की तैनाती है। मेडिकल कॉलेज का संचालन 25 अक्तूबर 2021 से शुरू हुआ है।
संचालन के बाद से आज तक न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट व कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी। हृदय, न्यूरो व किडनी के मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन चिकित्सक ही करते हैं।
विज्ञापन
रोग गंभीर होने पर चिकित्सक मरीजों को प्रयागराज रेफर कर देते हैं। चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण हजारों मरीजों को प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
-विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती कराई जाएगी।- डॉ. देवजीत शर्मा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
17 सीएचसी में भी असुविधा
स्वास्थ्य विभाग के नियम के अनुसार सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का आदेश है। बावजूद इसके किसी भी सीएचसी पर नेफ्रो, न्यूरो व कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। हालांकि, सीएचसी कुंडा, बाघराय, रानीगंज, लालगंज व पट्टी में फिजिशियन, सर्जन व एनेस्थीसिया के साथ बाल रोग विशेषज्ञ है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष डॉक्टरों की जल्द तैनाती की जाएगी। शासन को पत्र लिखा गया है।-डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ
मरीजों से बातचीत
-हार्ट में स्टंट लगा है। उपचार के लिए लखनऊ जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है।-डब्लू श्रीवास्तव, शिवजीपुरम
एक साल से डायलिसिस चल रही है। मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजिस्ट चिकित्सक न होने से लखनऊ जाना पड़ता है।-अजब नारायण ओझा, पट्टी।
मस्तिष्क में गांठ की समस्या है। प्रयागराज में उपचार चल रहा है। उपचार के साथ किराये के खर्च से समस्या हो रही है। -विपिन शुक्ल, डेरवा।