फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth dies in fierce firing in land dispute, condition of four people critical

प्रतापगढ़ : भूमि विवाद में हुई जमकर फायरिंग में युवक की मौत, चार लोगों की हालत नाजुक

Sat, 21 Aug 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 08:32 PM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के पवारपुर टिकुरिया व झलिया के रहने वाले मुख्तार और मुश्ताक के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन का आपसी समझौते से बंटवारा हो रहा था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Youth dies in fierce firing in land dispute, condition of four people critical
Pratapgarh News : मुख्तार (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के पवारपुर गांव के दो पुरवों के लोगों के बीच शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट व फायरिंग होने लगी। गोली लगने से टिकरिया पुरवे के मुख्तार (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के पवारपुर टिकुरिया व झलिया के रहने वाले मुख्तार और मुश्ताक के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन का आपसी समझौते से बंटवारा हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष बंटवारे को लेकर ना-नुकुर करने लगा। जिसे लेकर दोनों पक्षों केे बीच तकरार होने लगी। सूचना मिलने पर देल्हूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लेखपाल की मौजूदगी में विवादित जमीन का बंटवारा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष घर जाने लगे। पुलिस के हटते ही दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया और फायरिंग होने लगी। इस दौरान  मुख्तार के सिर में गोली लग गई। मुख्तार के पक्ष के ही परवेज (20) गुफरान (18) और शहजाद (26) भी गोली लगने से घायल हो गए। उधर मुश्ताक के पक्ष से रजी (60) को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी मानधाता पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में मुख्तार की सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी रानीगंज और मानधाता थाने की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

 

Pratapgarh: Youth dies in fierce firing in land dispute, condition of four people critical
Pratapgarh News : घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रतापगढ़

बताया जाता है कि दोनों गांवों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को उसी जमीन का बंटवारा हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बात बिगड़ गई और दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान टिकुरिया गांव के मुख्तार (35) पुत्र सनाउल्ला के सिर में गोली लग गई। इससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Pratapgarh: Youth dies in fierce firing in land dispute, condition of four people critical
Pratapgarh News : घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रतापगढ़

घटना में इसी गांव के परवेज (20) पुत्र तौहीद, गुफरान (18) पुत्र रिजवान, शहजाद (26) पुत्र इस्तेखार भी घायल हो गए। झलिया पवारपुर के रजी (60) पुत्र हामिद अली को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
 

घटना की सूचना पाते ही एडिशनल सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी, एसओ मांधाता, एसओ रानीगंज, एसओ फतनपुर चौकी प्रभारी देल्हूपुर मौके पर गए।पुलिस का कहना है मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिन लाइसेंसी असलहों का इस्तेमाल हुआ है उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed