फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh winter weather news

रात-दिन शीतलहर, गलन से कांपते रहे लोग

Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh winter weather news
Pratapgarh winter weather news - फोटो : PRATAPGARH
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते गलन और भीषण शीतलहर का कहर जारी है। सोमवार को दिनभर बर्फीली हवाएं शरीर को बेधती रहीं। गलन के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दिन में गलन इतनी अधिक थी कि दोपहर में निकली धूप पूरी तरह बेअसर रही। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.0 और अधिकतम 11.0 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को लुढ़ककर 3.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

सोमवार को शरीर को सर्द हवाएं बेधती रहीं। आसमान में बादल और ठंडी हवाओं ने लोगों को अलाव के पास दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर में करीब डेढ़ बजे सूर्यदेव तो निकले, मगर शीत लहर के आगे धूप फीकी रही।
विज्ञापन

हालांकि धूप निकलते ही लोग घरों की छतों पर पहुंचे, मगर शीतलहर के चलते अधिक देर तक नहीं टिक पाए। बाद में घरों में अलाव के सहारे बैठे रहे। शाम होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण इलाकों में इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मफलर और टोपी की बढ़ी डिमांड
शीतलहर से बचने के लिए लोग मफलर और टोपी से कानों को ढककर निकल रहे हैं। बाइक से चलने वाले लोग जैकेट के साथ ही टोपी से सिर और कान को ढककर निकल रहे हैं। सोमवार को शहर की दुकानों से टोपी और मफलर की खूब बिक्री हुई।
दिन में अलाव खोजते रहे लोग
गांव से शहर आए लोग दिनभर अलाव खोजते रहे। आलम यह रहा कि कुछ चौराहों पर अलाव के लिए जो लकड़ी पड़ी थी, वह खत्म होने से लोग झुरमुट के सहारे हाथ सेंक रहे थे। व्यापारी अपनी दुकान के सामने अलाव जलाए हुए थे। जिसे देखते ही लोग अलाव के पास दौड़ पड़ते थे।

कार्यालयों में हीटर बना सहारा
ठंड अधिक होने से आफिस पहुंचने वाले कर्मचारी हीटर लगाकर बचने का प्रयास करते रहे। विकास भवन, कृषि विभाग, डीआईओएस कार्यालय में अफसरों ने अपने लिए अलग तो कर्मचारियों ने अपने लिए अलग हीटर लगा रखा था।

Pratapgarh winter weather news

Pratapgarh winter weather news- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed