{"_id":"62d91eecd7eca609580e933d","slug":"pratapgarh-video-of-children-wielding-rifles-goes-viral-police-are-investigating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: बच्चों से राइफल चलवाने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: बच्चों से राइफल चलवाने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Jul 2022 04:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:06 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गोपालपु में बच्चों और नवयुवकों को रायफल चलाने का प्रशिक्षण देने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में रायफल चलाने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गोपालपुर में क्षेत्र के बच्चों और नवयुवकों को रायफल चलाना सिखाया जा रहा है। यहां पर तमाम किशोर और युवक पहुंचकर राइफल से फायरिंग करते है। यह उनके मनोरंजन का स्थान भी बन चुका है। इस बात की क्षेत्र में काफी जोरशोर से चर्चा है। कुछ दिनों पहले कुछ युवक राइफल चलाने के लिए गए और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो जब पुलिस के पहुंचा तो प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बताया जात है कि हबीबी नाम का एक शख्स है जो राइफल चलाना सिखा रहा है। रायफल में गोली भरने और हवाई फायरिंग कराया जा रहा है। वायरल वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें भारी भीड़ दिख रही और अधिकतर लोग एक समुदाय के दिख रहे हैं। यहां पर काफी शोरगुल हो रहा है।
विज्ञापन
इस तरह की वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। कंधई कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। सत्यता की जांच कराई जा रही है। घटना सत्य मिली तो मामले में आरोपियों के खिलाफ करवाई को जाएगी।
विज्ञापन