{"_id":"60b0ffcd73803908cb19431a","slug":"pratapgarh-unscrupulous-miscreants-shot-dead-soldier-in-lalganj-referred-to-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : लालगंज में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : लालगंज में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, प्रयागराज रेफर
Fri, 28 May 2021 08:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 08:05 PM IST
सार
- हाईवे पर बाइक एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी करने की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी
- घटना के बाद भाग निकले चार चोर, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सिपाही की गोली लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कस्बे में बाइक एजेंसी के भीतर चोरी करने घुसे बदमाश पुलिस से खुद को घिरा देख फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस दौरान गोली लगने से पीआरवी का सिपाही घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज ले जाया गया। एजेंसी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कस्बा निवासी विनय कुमार जायसवाल मकान के निचले हिस्से में बाइक एजेंसी है। बृहस्पतिवार की रात चार बदमाश बाइक एजेंसी के चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। दो काउंटर का ताला तोड़ने लगे, जबकि दो बदमाश बाइक चुराने की कोशिश कर रहे थे। आहट पाकर विनय ने सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पीआरवी 4401 की बाइक से सिपाही राजकिशोर चौहान मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
अंधेरे में वह चोरों को पकड़ने के लिए एजेंसी के भीतर घुसा। तभी एक चोर ने सिपाही के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली सिपाही के हाथ में लगी। वह जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गया। इस बीच मौका पाकर बदमाश अंधेरे में भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। घायल सिपाही को अस्पताल भेजने के बाद बदमाशों की तलाश मेें घेराबंदी की, मगर वे हाथ नहीं लगे। खबर पाकर सीओ लालगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर में स्वाट टीम व फारेंसिक टीम पहुंचकर छानबीन करने लगी।
घटना में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। गोली लगने से घायल सिपाही राजकिशोर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस मामले में विनय की तहरीर पर पुलिस ने चार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए लालगंज पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया है। आरक्षी की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों को चिह्नित करने में काफी हद तक पुलिस कामयाब हो चुकी है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।