प्रतापगढ : ट्रक और मैजिक की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र के दिवैनी जद्दूपुर निवासी नंदलाल यादव शांतिपुरम में अपना घर बनवा रहे हैं। मंगलवार को शटरिंग का सामान लेकर गांव से मैजिक डाला शांतिपुरम गई थी। वहां सामान उतारने के बाद रात में डाला लेकर चालक संदीप कुमार (30) निवासी दिवैनी घर लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही उदयराज यादव (22) व पप्पू यादव (36) भी थे। प्रयागराज के हरिसेनगंज के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने मैजिक डाला में टक्कर मार दी।
घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य कलीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए एसआरएन भेजा। जहां डाक्टरों ने चालक संदीप और उदयराज को मृत घोषित कर दिया। मजदूर पप्पू की हालत गंभीर देख उसका उपचार चल रहा है। दोनों के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देर शाम शव पहुंचते ही दोनों के परिजन रोने बिलखने लगे।
बुझ गया घर का चिराग
मानधाता के दिवैनी निवासी नंदलाल का इकलौता बेटा उदयराज मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण वह कुछ सालों से मेहनत मजदूरी करने लगा था। जिससे उसके परिवार का खर्च चलता था। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलने के बाद नंदलाल व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
धान का खेत देखकर घर लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के कैरी जोगीपुर निवासी सीताराम (65) मंगलवार की शाम पड़ोसी गांव अमसौना में धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आए बाइक सवार ने सीताराम को टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और घायल सीताराम को उपचार के लिए लेकर पहले सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कालेज ले जाते समय उनकी सांसें थम गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के परिजन की ओर से पुलिस को बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।