{"_id":"64f1825fbfbb13b22f06fa68","slug":"pratapgarh-theft-of-lakhs-in-the-house-of-former-pradhan-s-son-thieves-also-took-away-the-bullets-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : पूर्व प्रधान के बेटे के घर लाखों की चोरी, बुलेट, टीवी और इनवर्टर भी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : पूर्व प्रधान के बेटे के घर लाखों की चोरी, बुलेट, टीवी और इनवर्टर भी उठा ले गए चोर
Fri, 01 Sep 2023 11:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:49 AM IST
सार
पूरेगोलिया गांव में पूर्व प्रधान अलीमुद्दीन के बेटे के घर में लाखों की चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात घर के पीछे की चहारदीवारी लांघ्रकर चोर अंदर दाखिल हो गए। दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने घर के कीमती सामान समेट लिए। साथ ही घर के अंदर खड़ी पूर्व प्रधान के बेटे की बुलेट के साथ ही इनवर्टर और टीवी भी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के पुरेगोलिया गांव में पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर में खड़ी बुलेट बाइक के साथ ही इनवर्टर और टीवी समेत लाखों के कीमती सामान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोगों ने घर के दरवाजे पर लगे ताले को टूटा देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
पूरेगोलिया गांव में पूर्व प्रधान अलीमुद्दीन के बेटे के घर में लाखों की चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात घर के पीछे की चहारदीवारी लांघ्रकर चोर अंदर दाखिल हो गए। दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने घर के कीमती सामान समेट लिए। साथ ही घर के अंदर खड़ी पूर्व प्रधान के बेटे की बुलेट के साथ ही इनवर्टर और टीवी भी लेकर भाग गए। बताया जाता है कि इस घर में फिलहाल कोई नहीं रहता है। परिवार के लोग मुंबई गए हैं। घर की देखभाल और साफ सफाई के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह महिला जब साफ सफाई के लिए गई तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गई। उसने इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को दी। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। गांव के लोगों का कहना है कि यहां से थाना करीब एक किलोमीटर है, लेकिन कभी पुलिस गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन