फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Tent will take place after taking exam

प्रतापगढ़: टेंट लगाकर परीक्षा कराने पर होगी कार्रवाई

Fri, 08 Mar 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Tent will take place after taking exam
exam - फोटो : amarujala
 नकलविहीन परीक्षा कराने के साथ ही प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षार्थियों की सुविधाओं पर फोकस किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी स्थिति में टेंट लगाकर परीक्षा न कराई जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल व अन्य सुविधाएं परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं। 
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से शुरू हो गई है। 11 अप्रैल को परीक्षा संपन्न हो जाएगी। परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियम जारी किया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर परीक्षा केंद्रों पर टेंट लगवा दिया जाता था।
विज्ञापन


इससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे कालेजों को सख्त आदेश दिया है कि अब ऐसा नहीं चलेगा। परीक्षा केंद्र पर किसी भी स्थिति में तंबू व टीनशेड लगाकर परीक्षा संपन्न नहीं कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर शौचालय के साथ ही पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वकेंद्रों पर 50 फीसदी बाहरी शिक्षक 
विश्वविद्यालय ने आदेश दिया है कि छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की स्थिति में बाह्य अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष के साथ कम से कम पचास फीसदी स्टाफ बाहरी महाविद्यालय से रखे जाएं। जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बरकरार रहे। 

प्रवेशद्वार पर 2 सीसीटीवी कैमरे
परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार सहित परीक्षा कक्ष में न्यूनतम 2 सीसीटीवी कैमरे व रिकार्डिंग के लिए डीवीआर होना जरूरी है। तीन दिन की रिकार्डिंग, वाइस रिकार्ड, सीसीटीवी फुटेज सहित विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। परीक्षा कक्षों के बाहर कक्ष निरीक्षकों का पूरा ब्योरा उनकी फोटो के साथ चस्पा किया जाए। 

पुरानी उत्तरपुस्तिका कर सकते हैं इस्तेमाल 
कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कापियां कम पड़ जा रही हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय से अनुमति लेकर सत्र 2017-18 के बीच उत्तरपुस्तिकाओं का इस्तेमाल परीक्षा केंद्रों पर किया जा सकता है। हालांकि पिछले वर्ष की ओएमआर उत्तर पत्रक का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा। 


शासन के आदेश के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है। टेंट लगाकर परीक्षा नहीं कराने दी जाएगी। पुरानी उत्तरपुस्तिका के इस्तेमाल से पहले विश्वविद्यालय को सूचित करना जरूरी होगा। 
डॉ. विनीता यादव, परीक्षा नियंत्रक, राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed