फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Russia Veronica fell in love with Belha's Amit, came with her family for seven rounds

प्रतापगढ़ : बेल्हा के अमित पर आया रूस की वेरोनिका का दिल सात फेरों के लिए परिवार संग आई

Sat, 11 Feb 2023 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 12:16 AM IST
सार

प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं। न ही जाति-धर्म का बंधन। ये बंधन तो सिर्फ प्यार का बंधन, प्रेम-समर्पण का संगम होता है। ऐसी ही प्रेम कहानी है रूस की वेरोनिका की।

विज्ञापन
Pratapgarh Russia Veronica fell in love with Belha's Amit, came with her family for seven rounds
सियाराम कालोनी आवास पर अमित सिंह व रूस की वेरोनिका की होती हल्दी की रस्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं। न ही जाति-धर्म का बंधन। ये बंधन तो सिर्फ प्यार का बंधन, प्रेम-समर्पण का संगम होता है। ऐसी ही प्रेम कहानी है रूस की वेरोनिका की। दिल्ली में नौकरी के दौरान बेल्हा के अमित सिंह से दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ने पर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवादों की रजामंदी के बाद सात फेरे लेने के लिए वेरोनिका रूस से परिवार के साथ बेल्हा आईं हैं।

विज्ञापन


12 फरवरी को दोनों वैदिक मंत्रों के बीच परिणयसूत्र में बंधेंगे। शहर की सियाराम कॉलोनी के रहने वाले दिनेश सिंह कारोबारी हैं। बैंगलोर तथा दिल्ली में उनका कारोबार है। दो बेटे अमित सिंह और अनुज सिंह हैं। 12वीं की पढ़ाई के बाद अमित ने दिल्ली में एनीमेशन का कोर्स किया, उसे वहीं नौकरी मिल गई।उसी कंपनी में रूस की वेरोनिका भी काम करती थी। वहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे- धीरे प्यार में बदल गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। अमित और वेरोनिका ने अपने- अपने परिजनों को प्रेम कहानी के बारे में बताया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई। अमित के परिजनों ने इसकी जानकारी वेरोनिका के परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को वेरोनिका परिवार संग रूस से बेल्हा पहुंची। वेरोनिका का परिवार शहर के एक होटल में रुका है। दोनों ही परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं। शादी को लेकर उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निभाई हल्दी की रस्म, रूस से आई सहेलियों ने लगाए ठुमके

शुक्रवार को वेरोनिका और अमित सिंह ने हल्दी की रस्म निभाई। रूस से आई वेरोनिका की सहेलियों ने पारंपरिक गीतों पर ठुमका लगाया। देर रात हल्दी की रस्म में मांगलिक गीत गूंजते रहे।

हल्दी की रस्म कैमरे में कैद, ली सेल्फी

वेरोनिका की सहेलियों ने हल्दी की रस्म के यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने सेल्फी भी ली।

सहेलियां बोलीं, खीर इज वेरी टेस्टी

रूस से आई वेरोनिका की सहेलियों एवं परिजनों ने हल्दी की रस्म के बाद पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। दाल, चावल, पूड़ी-सब्जी के साथ बड़े चाव से खीर खाई। थाली में जब खीर परोसी गई तो सहेलियों ने कहा, खीर इज वेरी टेस्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed