फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Rimjhim spray with Purva winds, relieving heat

प्रतापगढ़ :पुरवा हवाओं संग पड़ी रिमझिम फुहार, गर्मी से राहत

Thu, 03 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Rimjhim spray with Purva winds, relieving heat
बुधवार को दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश। - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को रिमझिम फुहार से उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई। दिनभर पुरवा हवाएं रफ्तार भरती रहीं। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रही। तापमान लुढ़कने से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 8.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल डटे रहे। पुरवा हवाएं भी रफ्तार भरती रहीं। इससे मौसम सुहाना बना रहा। सुबह से ही रिमझिम फुहार पड़ने लगी। इससे गर्मी से निजात मिल गई। दिनभर चली पुरवा हवाओं ने गर्मी की छुट्टी कर दी। लोग घरों के बाहर व छत पर बारिश का आनंद लेते रहे। हालांकि बारिश से शहर में जगह-जगह किचपिच की समस्या खड़ी हो गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। शहर की सीएन सिंह गली, चंपा सुर्ती, पल्टनबाजार, विवेक नगर, दहिलामऊ उत्तरी सहित अन्य मोहल्लों में जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 8.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान लुढ़का है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed