{"_id":"6554e522965c7cb0c805738e","slug":"pratapgarh-ranks-fourth-in-the-state-in-making-golden-cards-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7506-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में चौथे स्थान पर प्रतापगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में चौथे स्थान पर प्रतापगढ़
Wed, 15 Nov 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनाने में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिले में अब तक 99,401 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। पहले पर आजमगढ़, दूसरे पर लखीमपुर खीरी और तीसरे पर बदायूं है।
सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। योजना के तहत शासन से प्राप्त सूची के आधार पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के बाद एक से 14 नवंबर तक विशेष अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। जिससे 14 दिनों के भीतर ही प्रतापगढ़ चौथे पायदान पर पहुंच गया है। जबकि अभी तक प्रतापगढ़ 17 से 20 वें स्थान पर रहता था। नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि 14 दिन के भीतर आजमगढ़ में 1.55 लाख, लखीमपुर खीरी में 1.6 लाख, बदायूं में 1.957 और प्रतापगढ़ में 99,401 गोल्डन कार्ड जारी किया गया है। पांचवें स्थान पर प्रयागराज है। बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने के मामले में प्रतापगढ़ मंडल में पहले स्थान पर है। कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम को घर-घर जाकर पात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। सीएमओ डा. जीएम शुक्ल ने बताया कि जिले के जनसेवा केंद्रों के साथ काेटेदारों को भी गोल्डन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।