फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Power Sub-station to be built at Sarainaharai at a cost of 30 crores

प्रतापगढ़ : सरायनाहराय में 30 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत उपकेंद्र

Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Power Sub-station to be built at Sarainaharai at a cost of 30 crores
Pratapgarh: Power Sub-station to be built at Sarainaharai at a cost of 30 crores
बिजली संकट से जूझ रहे मानधाता, विश्वनाथगंज व जेठवारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही सरायनाहराय में विद्युत उपकेंद्र बनेगा। उपकेंद्र के लिए चिह्नित जमीन में अड़चन बने 33 हजार की लाइन का स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

इससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 30 करोड़ की लागत से उपकेंद्र का निर्माण होगा। इससे करीब 60 से अधिक गांवों की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। लो वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण पारेषण खंड कुंडा से विश्वनाथगंज, जेठवारा, सरायभीमसेन विद्युत उपकेंद्रों का संचालन होता है। इन उपकेंद्रों के परिक्षेत्र में दो सौ से अधिक गांव हैं। फीडरों पर क्षमता से अधिक भार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्रों पर लोड अधिक होने से आए दिन फीडर फुंकने व ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा 50 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपकरण ढंग से नहीं चलते हैं।
अब उपभोक्ताओं को जल्द ही इस संकट से निजात मिल जाएगी।
क्षेत्र के सरायनाहरराय गांव में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। यहां 30 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। उपकेंद्र के निर्माण के लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन इसमें लगे पेड़ व 33 हजार की लाइन अड़चन बनी हुई थी। पेड़ काटकर हटाने व लाइन के स्थानांतरण को लेकर कवायद चल रही थी। अब यह दोनों अड़चनें समाप्त हो गई हैं।

उपकेंद्र के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लक्ष्मी इलेक्ट्रिक फर्म्स को दी गई है। विभाग का कहना है कि जून 2021 तक उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। एक्सईएन भुपियामऊ राहुल मौर्या ने बताया कि उपकेंद्र बनने के बाद आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार होगा। लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed