{"_id":"5cb4cc46bdec22146b5ed737","slug":"pratapgarh-nominations-today-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: नामांकन आज से, तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: नामांकन आज से, तैयारियां पूरी
Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में नामांकन स्थल पर हुई बैरीकेडिंग।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के छठें चरण की अधिसूचना जारी हो गई है। मंगलवार से प्रारंभ होने वाला नामांकन 23 अप्रैल तक चलेगा। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होने वाले नामांकन के अवधि में ही नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेटों में नामांकन दाखिल कर सकता है। डीएम के जनसुनवाई कक्ष में होने वाले नामांकन में प्रत्याशी के साथ अधिकतम पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे।
मंगलवार से प्रारंभ होने वाले नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कचहरी में डीएम के जनसुनवाई कक्ष को नामांकन स्थल बनाया गया है। डीएम मार्कण्डेय शाही जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे। एआरओ के रुप में एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय मौजूद रहेंगे।
एआरओ ने बताया कि एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा, इसी अवधि में नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी को एक और निर्दलीय प्रत्याशियों को दस प्रस्तावक की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 25 और 26 अपै्रल को तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। एनआईसी और पुलिस लाइन गेट से प्रत्याशी प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए कैश जमा करने की व्यवस्था की गई है। अगर कोई प्रत्याशी चाहे तो शुल्क का चालान जमाकर रसीद लगा सकता है। इधर, जिला प्रशासन ने भारी संख्या में फोर्स और अफसरों की तैनाती की है।
जुलूस के साथ आने पर लगी है रोक
नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों को जुलूस के साथ आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए जिला प्रशासन की नजरें प्रत्याशियों के जुलूस पर रहेंगी। कचहरी के अंदर और बाहर भारी संख्या में तैनात होने वाली फोर्स जुलूस पर नजर रखेगी।
सुबह सात से छह बजे तक होगा मतदान
मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। कुंडा और बाबागंज में छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होगा।