{"_id":"5a2721e9a22fd5c1b054bddeb9a025fc","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की बेवफाई से नाराज महिला जान देने पर तुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की बेवफाई से नाराज महिला जान देने पर तुली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की बेवफाई से नाराज पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ जान देने के लिए रेलवे लाइन पर बैठ गई। खबर मिलने पर पुलिस व यात्री भी पहुंचे। काफी समझाने के बाद उसका गुस्सा शांत हुआ और वह अपने घर जाने के लिए राजी हुई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया की एक महिला के पति का किसी युवती से प्रेम चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला परेशान हो गई। अक्सर घर में विवाद होने लगा। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
इससे क्षुब्ध होकर रविवार दोपहर महिला अपने दोनों पुत्रों को साथ लेकर दांदूपुर स्टेशन पहुंच गई। वह बच्चों संग अपनी जान देने पर अमादा थी। स्टेशन पर मौजूद यात्री महिला को खुदकुशी के लिए ट्रैक पर बैठा देख सन्न रह गए। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। घटना की जानकारी मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझा बुझाकर पुलिस अपने साथ थाने ले गई। वहां परिवार के लोगों को भी बुला लिया। महिला घर जाने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि कई घंटे बाद पुलिस महिला को समझाकर घर भेजने में कामयाब हो सकी। थाने के बाहर तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।