{"_id":"6adcef644b782f03bb0744da","slug":"452-lakh-from-a-mobile-tower-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-180831-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मोबाइल टावर से 4.52 लाख की डीजल चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मोबाइल टावर से 4.52 लाख की डीजल चोरी का आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के हैंसी परजी में मोबाइल टावर में बाहरी डिवाइस लगाकर डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। सुल्तानपुर निवासी टेक्नीशियन प्रमोद त्रिपाठी पर एक साल में 4.52 लाख रुपये के डीजल चुराने का आरोप है। मामले में मानधाता थाने में शिकायती पत्र दिया गया है।
प्रयागराज निवासी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को मोबाइल टावर के डीजल जेनरेटर में आग लगने की घटना हुई थी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच की तो जेनरेटर में लगाए गए बाहरी कैपिसेटर डिवाइस में ब्लॉस्ट होने की पुष्टि हुई।
आरोप है कि टेक्नीशियन को बाहरी डिवाइस लगाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी उसने अवैध तरीके से डिवाइस लगाई। आरोप है कि घटना से कंपनी को लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन ने करीब 4.52 लाख रुपये की डीजल चोरी भी की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच जारी है। कंपनी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई है। टेक्नीशियन की जानकारी जुटाई जा रही है।