फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hospital... watery lentils for lunch, khichdi for dinner

Pratapgarh News: महिला अस्पताल... दिन में पानी वाली दाल, रात में खिचड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
hospital... watery lentils for lunch, khichdi for dinner
महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद
जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को पोषणयुक्त खाना देने के लिए शासन की ओर से तय मेन्यू को ताक पर रखा गया है। यहां खाना बनाने वाली कार्यदायी संस्था मरीजों को निर्धारित मेन्यू से इतर भोजन परोस रही है।
विज्ञापन

मरीजों की थाली से अंडा, फल और सलाद गायब है। वहीं, भर्ती प्रसूताओं को दोपहर में पानी वाली दाल, मोटा चावल, रोटी और आलू-कद्दू या तरोई की सब्जी और शाम को खिचड़ी या दलिया परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

100 बेड के महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िताओं को मिलाकर 60 मरीज भर्ती हैं। उन्हें सुबह आठ बजे पोहे के साथ एक ग्लास दूध दिया जाता है। दूध का स्वाद अच्छा न होने की वजह से प्रसूताएं इसे पीने से कतराती हैं। पूरे परिसर में मेन्यू बोर्ड तक नहीं लगा है। इस वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों को पता ही नहीं चल पाता है कि खाने में क्या मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं है रसोई घर
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मरीजों को जो खाना मिलता है वह अस्पताल में तैयार नहीं होता है। अस्पताल में रसोई घर तक नहीं है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी घर से खाना तैयार कराकर अस्पताल लेकर आते हैं और मरीजों को परोसते हैं। वेंडर को एक मरीज के लिए 135 रुपये दिए जाते हैं। इसमें सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल होता है।
ये है मेन्यू
स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, सुबह नाश्ते में दूध के साथ पोहा, दलिया, अंडा, फल और ब्रेड दिया जाना चाहिए। दोपहर में चार रोटी, दाल, चावल, सलाद, मौसमी सब्जी को आहार में शामिल होना चाहिए। रात के मेन्यू में रोटी, सब्जी, चावल व मौसमी फल देना अनिवार्य है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं परोस रही है।
बोले तीमारदार
चार दिन पहले पत्नी शिल्पी ने बच्चे को जन्म दिया। सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। नाश्ते में दूध-चना और खाने में आलू-कद्दू, पानी वाली दाल और रोटी मिलती है। - नीरज, डेरवा
--
मेरी पत्नी तीन दिन से सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। फल और अंडा एक भी दिन नहीं मिला। मेन्यू बोर्ड कहीं नहीं लगा। खाने के साथ सलाद तक नहीं मिलता।
- राजेश कुमार, बड़नपुर
वर्जन -
सीएमओ ने कार्यदायी संस्था ओम साई को भोजन की जिम्मेदारी दी है। मेन्यू बोर्ड लगाने और उसके मुताबिक भोजन देने का आदेश भी है। मामले की जांच की जाएगी। सीएमओ को पत्र लिखकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

- डॉ. रमेश पांडेय, सीएमएस महिला अस्पताल।

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

महिला अस्पताल में ईरिक्शे पर लाया गया मरीजों का भोजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed