{"_id":"367b505c37b26f99fce20d13a69a5dc6","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-840","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान : बिजली चोरी करते पकड़े गए 649 लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान : बिजली चोरी करते पकड़े गए 649 लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015 में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में जिले में कुल 649 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसमें से 305 लोगों ने बिजली चोरी की कबूल करते हुए जेल जाने के डर से जुर्माना भरा। विभाग ने इनसे बतौर जुर्माना दस लाख रुपये की वसूली की। जबकि 344 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
चोरी से बिजली जला रहे लोगों की धरपकड़ के लिए गत वर्ष चलाए गए चेकिंग अभियान में शहर के अलावा कुुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज और सदर के कई इलाकों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 14293 कनेक्शन चेक किए गए। काफी प्रयासों के 288 लोगों ने बिल नहीं जमा किया। इनके खिलाफ 2 करोड़ 42 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। इनसे वसूली की जिम्मा तहसील प्रशासन को दिया गया है।