{"_id":"40e07bf42bbeb73d33a29b4b600899cc","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-825","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, किशोर की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, किशोर की मौत, साथी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के हंड़ौर गांव के पास बुधवार रात खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित बाइक भिड़ गई। इससे बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालगंज कोतवाली के गहरी गांव निवासी बलदाऊ (14) पुत्र रवीन्द्र उपाध्याय अपने साथी प्रमोद (18) के साथ बाइक से हंड़ौर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित बाइक पीछे से ट्रक से जा भिड़ी।
इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ढाबे पर मौजूद लोगों ने घायलों को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बलदाऊ को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर बलदाऊ के घर पहुंचते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।