{"_id":"6ddde13ee489dbe575f4ecf880a03799","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-823","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा बेल्हा मुंबई में, फिर भी साप्ताहिक ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा बेल्हा मुंबई में, फिर भी साप्ताहिक ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से बड़ी संख्या में लोग मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनको यहां आने-जाने के लिए ट्रेन की सुविधा बहुत अच्छी नहीं है। प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए सिर्फ दो ट्रेनें हैं। इनमें से एक साकेत फैजाबाद से आती है, जिसके कारण यहां के लोगों को बहुत राहत नहीं मिलती है। मुंबई जाने के लिए उद्योग नगरी यहां से चलती है। दोनों गाड़ियां सप्ताह में दो दिन ही चलती हैं। जबकि भीड़ इतनी होती है कि लोगों को जगह नहीं मिल पाती है। भीड़ की वजह से मुसाफिरों को यात्रा रद्द करनी पड़ती हैं। यहां के लोगों ने रेलमंत्री से गाड़ियों का फेरा बढ़ाने और नई ट्रेन चलाने की आस लगा रखी है।
कमाई के चक्कर में यहां के काफी लोग मुंबई में रहते हैं। उनका घर बराबर आना जाना लगा रहता है। त्योहार, शादी-विवाह, पर्व और छुट्टियों में लोगों की भीड़ घर पर आती है। मगर इनको ट्रेनों में जगह नहीं मिलती है। केवल दो ही ट्रेन की सुविधा होने से लोग टिकट के लिए मारामारी करते हैं। ट्रेन की बराबर सुविधा न होने से लोग दलालों के हाथ टिकट खरीदने को मजबूर हैं। उद्योग नगरी सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को यहां से जाती है। साकेत एक्सप्रेस रविवार और गुरुवार को जाती है। मगर भीड़ के हिसाब से दोनों साप्ताहिक ट्रेनों की सुविधा कम पड़ रही है। यात्रियों की मांग है कि मुंबई के लिए ट्रेनों की सुविधा बढ़ाई जाए। जिससे उनको राहत मिल सके।
देश-विदेश में मेक इन इंडिया की धूम मचा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर गुजरात जाने के लिए प्रतापगढ़ से ट्रेन की सुविधा नहीं है। यहां के बहुत से लोग गुजरात और अहमदाबाद में रहते हैं। उनको आने-जाने के लिए यहां से ट्रेन की सुविधा नहीं है। उनको लखनऊ, इलाहाबाद या फिर वाराणसी की राह पकड़नी पड़ती है। यहां के व्यापारी कपड़ों और साड़ियों की खरीदारी के लिए अक्सर सूरत जाते रहते हैं, लेकिन उनको ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ जाना पड़ता है।