{"_id":"74b84655a19acaa8fd9693e685700de5","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-766","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुपियामऊ ओवरब्रिज चालू हुआ तो किराया बढ़ना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुपियामऊ ओवरब्रिज चालू हुआ तो किराया बढ़ना तय
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर से लखनऊ के लिए बने हाइवे पर भुपियामऊ में ओवरब्रिज करीब बनकर तैयार हो गया है। कुछ ही दिनाें में चालू भी हो जाएगा। ओवरब्रिज चालू होते ही भुपियामऊ में टोल टैक्स की वसूली भी शुरू हो जाएगी। इससे छोटे से लेकर बड़े वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। इससे रोजाना रानीगंज और मुख्यालय का सफर करने वाले लोगों की जेब खाली होगी। टोल टैक्स देना पड़ा तो सवारी वाहन भी अपना बढ़ा देंगे।
जौनपुर और प्रतापगढ़ बार्डर से जुड़े रामापुर, गौरा, रानीगंज, जामताली, गाजीबाग, सुलतानपुर पृथ्वीगंज राजापुर समेत सैकड़ो गांव के लोगों का रोजाना मुख्यालय पर आवागमन बना रहता है। गरीब तबके के लोग तो सवारी वाहनों से आते-जाते हैं तो ढेर सारे ऐसे लोगों की संख्या भी है जो अपने निजी वाहन से मुख्यालय आते हैं। इन दिनों जौनपुर-लखनऊ हाइवे पर रामापुर के साथ भुपियामऊ ओवरब्रिज भी बनकर तैयार हो गया है।
जल्द ही इस पर आवागमन भी शुरू हो जाएगा। ऐसी दशा में भुपियामऊ और रामापुर के पास टोलटैक्स बूथ बनाया जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े वाहनों से वसूली की जाएगी। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का किराया भी बढ़ जाएगा। ओवरब्रिज पर आवागमन चालू होते ही टोलटैक्स वसूली शुरू हो जाएगी। सबसे बड़ी दिक्कते उन लोगों को है जिनका घर भुपियामऊ और रामापुर के आसपास है। दस कदम कार व आटो से चलने के लिए उन्हें टोलटैक्स देना होगा। इसको लेकर पहले से ही लोग चिंतित हो गए हैं।