फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

चिलबिला आरओबी में अवरोध बने पेड़ाें को काटने की मिली अनुमति

Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जाम के झाम से जूझ रहे जनपदवासियों के लिए सुखद खबर है। चिलबिला क्रॉसिंग पर आरओबी के एप्रोच मार्ग का रास्ता रोककर खड़े 135 पेड़ों को कटवाने की अनुमति वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार ने एनएच को दे दी है। सोमवार को इसकी सूचना वन विभाग प्रतापगढ़ के अधिकारियों को मिल गई। रिपोर्ट मिलने के बाद वन विभाग कटने वाले पेड़ों का इस्टीमेट बनाकर उसकी फाइल एनएच को देगा। उसके बाद एनएच वन विभाग को कटने वाले पेड़ों की कीमत का भुगतान करेगा। इस काम को पूरा होने में एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन


 बता दें कि चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर रेलवे की साइड से ब्रिज का काम पूरा हो चुका है। केवल उसका एप्रोच मार्ग बाकी है, जो करीब पांच साल से अधिक समय से रुका हुआ है। इसके रास्ते की रुकावट बने करीब डेढ़ सौ पेड़ों को काटने के बाद भी पुल पूरा नहीं बन पाया। करीब एक साल पहले एप्रोच मार्ग के पुराने ले आउट में कुछ तब्दीली की गई। जो नया ले आउट बनकर तैयार हुआ उसमें 135 नए पेड़ सामने आ गए। इनको काटे बगैर काम नहीं चलने वाला था। इस काम को पूरा करने के चक्कर में पूरा समय बीत गया। कभी वन विभाग तो कभी एनएच  कुछ न कुछ खामियां निकाल देते। जिससे काम बंद हो जा रहा था।
विज्ञापन


मीडिया में खबर आने के बाद दबाव बना तब जाकर पेड़ों के काटने की तैयारी में तेजी आई। ‘अमर उजाला’ बराबर इस पर खबर प्रकाशित रहा। सोमवार को पता चला कि वन और पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार ने एनएच को बचे हुए पेड़ों के काटने की अनुमति दे दी है। वन विभाग कटने वाले पेड़ों की लागत की राशि का इस्टीमेट बनाकर एनएच को देगा। एनएच उस राशि का भुगतान करेगा। उसके बाद पेड़ों के काटने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस बारे में डीएफओ वाईपी शुक्ला का कहना है कि एनएच वालों ने पेड़ों के कटवाने की अनुमति ले ली है। इसकी फाइल मिलने के बाद इस्टीमेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed