फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

धूमधाम से मना दिगंबर ऋषभदेव का निर्वाण उत्सव

Sun, 07 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
श्री दिगंबर जैन मंदिर कटरा मेंदनीगंज में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव का निर्वाण उत्सव बड़े ही धूमधाम से रविवार को मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में जैनी श्रद्धालु मंदिर में उमड़े और निर्वाण लाडू को ऋषभदेव के चरणों में  चढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के वंदनवार से हुआ। तत्पश्चात पंचामृत अभिषेक मंगलमंत्रों एवं वाद्ययंत्रों के बीच संपन्न हुआ। विश्वशांति की कामना के साथ उनके चरणों पर शांतिधारा अभिषेक किया गया। इसके पश्चात निर्वाण पूजन विधि-विधान से आरंभ हुआ। भक्तों ने भगवान को नैवेद्य समर्पित किया।
विज्ञापन


 वर्धमान सेवा समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर और संस्थापक भगवान ऋषभदेव है, परंतु जैनेतर समाज में जैन धर्म की प्राचीनता को मात्र 2600 वर्ष ही आंका जा रहा है, जो गलत है। क्योंकि महावीर तो चौबीसवें तीर्थकर है और शायद इसी कारण जैनेतर समाज की भ्रामकता को दूर करने के लिए महासभा का इस ओर प्रयास आरंभ हुआ है। महामंत्री मेवालाल जैन ने बताया कि अब से लाखों-करोड़ों वर्ष पूर्व माघ कृष्णा चतुदर्शी को आज ही की तिथि पर भगवान ऋषभदेव ने नश्वर शरीर को त्यागा था। कार्यक्रम में नन्हें लाल जैन, सुनील कुमार, वीर कुमार, जगदीश, अरिहंत जैन, विवेक, संदीप जैन, राजीव जैन और अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed