फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग पर मकूनपुर के करीब एक निजी बस ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के मेवादानूपुर निवासी रामकलप यादव (72) अपनी पत्नी जुगरा (70) व नीलम पुत्री बलराम यादव की तबियत खराब थी। जिनका इलाज कराने शनिवार को परिवार के लोग बोलेरो बुक करके जिला अस्पताल आए थे। तीनों का इलाज कराने के बाद वे घर लौटने लगे।
विज्ञापन


 कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर पेट्रोल पंप से सौ मीटर आगे बढ़ने के बाद बोलेरो चालक राम सजीवन (56) एक टेंपो को ओवरटेक कर आगे निकला। तभी सामने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो पीछे आ रही टेंपो से जा टकर्राई। बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।  बोलेरो और टेंपो दोनों सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गईं। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वाहन पलटने के बाद घायलों के मदद के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकलना शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई। हादसे में घायल रामकलप, जुगरा देवी, कोपला देवी (65) पत्नी रामराज यादव, दिव्यांश (7) पुत्र दिनेश, बोलेरो चालक राम सजीवन, सुरेश (50) , टेंपो चालक भवानी सिंह निवासी गोबरी थाना अंतू, टेंपो पर सवार आरती (55) पत्नी रामदुलार, सूरज (20) पुत्र रामदुलार निवासी दीवान का पुरवा थाना कंधई का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों इलाहाबाद रेफर कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed