{"_id":"7d17270072c4f384a06a86e4cdad8086","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-741","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा प्रमुख का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को नौ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। पांच संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए एक- एक कंपनी संग पुलिस अफसर मुस्तैद रहेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
जिला प्रशासन ने आसपुर देवसरा, पट्टी, लालगंज, लक्ष्मणपुर व मंगरौरा को संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा है। इन केन्द्रों पर किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए एक- एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा थानेदार संग दूसरे अधिकारी मौजूद रहेंगे। सदर, मानधाता, बाबा बेलखरनाथ, संडवाचंद्रिका मतदान केंद्र पर दो- दो थानेदार, डेढ़ सेक्शन पीएसी पांच दरोगा, 20 सिपाही, महिला आरक्षी, 15 होमगार्ड व 20 चौकीदार लगाए गए हैं।
जबकि सभी क्षेत्राधिकारी अपने मजिस्ट्रेट के साथ और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/ पश्चिमी अपने- अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर अपने सहायक मजिस्ट्रेट के साथ चक्रमण करेंगे। कहीं भी बवाल की संभावना बनी तो अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी जाएगी। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।