{"_id":"baad8ec3cb59a8b690a90896c49d9e28","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-647","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि स्नातकों को मिलेगा रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि स्नातकों को मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्रीकल्चर विषय से स्नातक करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए कवायद शुरू की है। वे खाद-बीज के साथ ही कृषि यंत्रों का व्यापार कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें लाइसेंस नहीं बनवाना होगा। सरकार उन्हें व्यापार के लिए अनुदान भी मुहैया कराएगी। ऐसे लोगों को दुकान खोलने के लिए कमरे का खर्च भी नहीं देना होगा। विभाग उन्हें एक हजार रुपये कमरे का किराया भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है। हर ब्लाक से एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।
अभी तक कृषि विषयों से पढ़ाई करने वाले लोगों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता था। खेतीबारी से अनजान व्यक्ति खाद-बीज बेचने का लाइसेंस लेकर बाजार में दुकान खोलकर बैठ जाते थे। इससे एक ओर किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पाती थी तो दूसरे ओर कृषि विषयों से पढ़ाई करके लोग परेशान होते थे। विभाग का ध्यान अब उन लोगों पर गया है जो कृषि विषय से पढ़ाई करके भटक रहे हैं। इसके लिए शासन के आदेश पर विभाग ने रोजगार का अवसर कृषि विषय से स्नातक करने वाले लोगों को उपलब्ध कराया है।
विभाग में कृषि प्रशिक्षित उद्यमी स्वावलंबी योजना के तहत ब्लाकाें में एक-एक लोगों को रोजगार करने का मौका देेने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए आवेदन मांगा गया है। एग्रीजैंसम के नाम से दुकान खोलने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये विभाग से पांच प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा। दुकान के किराए के रूप में भी विभाग प्रतिमाह एक हजार रुपये अदा करेगा। इसके लिए लाइसेंस भी नहीं बनवाना होगा। दुकान चलाने वाले खाद, बीज के साथ कृषि यंत्र भी बेच सकते हैं। दुकान खोलने के लिए कोई जगह भी नहीं तय की गई है। उपकृषि निदेशक एके विश्वनोई ने बताया कि आवेदन की मांग की गई है। आवेदन मिलने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद सभी ब्लाक में एक-एक लोगों को रखा जाएगा।