फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

एसटीएफ ने खंगाली मतदाता सूची

Sat, 23 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कुंडा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों की मतदाता सूची की जांच कर रही एसटीएफ की टीम शनिवार को कचहरी स्थित निर्वाचन कार्यालय पंचायत आ धमकी। टीम ने शिकायत वाले गांवों की मतदाता सूची अपने कब्जे में लिया। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। कुंडा तहसील क्षेत्र में प्रधान पद के चुनाव के दौरान मतदाता सूची को लेकर बड़ा बवाल मचा । मतदान के दिन भी लोगों ने आयोग के प्रेक्षक से शिकायत करते हुए एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को दोषी ठहराया था। हालांकि, उसके पहले ही तत्कालीन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने तहसील के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया था। मतगणना के बाद अचानक मतदाता सूची को लेकर मिली शिकायतों को आयोग ने गंभीरता से लिया। आयोग ने कुंडा तहसील के कई गांवों की मतदाता सूची में गड़बड़ी को देखते संबंधित अधिकारियों समेत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  पूरी जांच एसटीएफ को सौंप दी।
विज्ञापन


 इसके बाद एसटीएफ के सीओ प्रवीण कुमार की अगुवाई में मतदाता सूची में हुई खामियों की पड़ताल शुरू हो गई। गांवों से शिकायतों व साक्ष्यों को एकत्र करने के बाद शनिवार को एसटीएफ टीम कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत व नगरीय पहुंची। यहां से शिकायत वाले गांवों की पुरानी मतदाता व नई मतदाता सूची के रिकार्ड कब्जे में लिया। परिवर्धन वाले नामों की सूची भी कब्जे में ली गई। इसके अलावा तहसील से भेजे गए पत्रों की छाया प्रति भी टीम के लोग अपने साथ ले गए। टीम के आने के बाद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। कार्यालय के आसपास यह चर्चा होती रही कि शिकायत वाले गांवों में जांच के बाद कार्रवाई भी हो सकती है। जिससे निर्वाचित प्रधानों की कुर्सी भी जाने की संभावना है। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय व पंचायत एसपी बर्नवाल ने बताया कि एसटीएफ की टीम आई थी। जांच से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed