फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डीएम ने किया लेखपाल, वीडीओ को सस्पेंड

Fri, 22 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विकास खंड लक्ष्मणपुर के लोहिया गांव रेड़ी में विकास कार्यों में की गई लापरवाही से नाराज डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। वहीं अभिलेखों की सही जानकारी न देने पर हल्का लेखपाल को भी निलंबित करने का आदेश दिया। शुक्रवार को डीएम लोहिया गांव रेड़ी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह लक्ष्मणपुर ब्लाक के लोहिया गांव रेड़ी का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान गांव में टूटी एवं अधूरी सीसी रोड, जलनिकासी की अव्यवस्था, अपात्रों को लोहिया व इंदिरा आवास आवंटित किए जाने पर नाराजगी जताई।  विकास कार्यों की जानकारी न दे पाने पर डीएम ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ध्रुव अग्रवाल को निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं आवश्यक अभिलेख न दिखा पाने पर हल्का लेखपाल राजेश कनौजिया को भी सस्पेंड करने का आदेश दिया। जबकि मामले में लक्ष्मणपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं मनरेगा मजदूरों द्वारा रजबहा की ठीक ढंग से सफाई न होने के कारण डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने नारायणपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य निरुपमा सिंह ने डीएम को विद्यालय की जानकारी दी। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में भाग लेने के लिए कर्मचारी संगठनों को अवकाश की अनुमति शुक्रवार को दी। इस पर कर्मचारियों ने डीएम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed