फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रतापगढ़ के दो और छात्र आईआईटी में चयनित

Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के दो और छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है। जहां एक ओर कड़ी मेहनत व लगन के बल पर शहर के करन भारती ने जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1100 वीं रैंक प्राप्त की, वहीं मानधाता के ऋषभ अग्रहरि ने 2731 वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। उनकी इस सफलता से जहां माता-पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।
विज्ञापन


शहर के अजीत नगर निवासी विमल कुमार कलेक्ट्रेट के नकल विभाग में क्लर्क के पद कार्यरत हैं। उनके दो बेटों में करन भारती दूसरे नंबर पर है। शुरू से ही वह पढ़ाई में अव्वल रहा। सेंट एंथोनी कालेज से उसने 2013 में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। 2015 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद पहले ही प्रयास में जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1100 वीं रैंक हासिल करने में सफलता प्राप्त की। वह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने बड़े भाई अर्पित को देता है। उधर, मानधाता बाजार निवासी डॉ. रमेश अग्रहरि के बेटे ऋषभ ने पहले ही प्रयास में आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की। ऋषभ ने सेंट जेवियर्स से 2012 में हाईस्कूल व पूर्णचंद्र विद्या निकेतन कानपुर से प्रथम श्रेणी में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। आईआईटी प्रवेश में परीक्षा में 2731 वीं रैंक हासिल करने वाले ऋषभ की सफलता पर माता-पिता के साथ क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed