{"_id":"36336d2d72ea790a12f5ee1e39700071","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से सम्मान लेकर लौटे होनहारों के घर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से सम्मान लेकर लौटे होनहारों के घर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने वाले उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआलालगंज निवासी राजू व बृजेश के घर पर रविवार रात आठ बजे कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। उनके घर में आठ से दस पत्थर फेंके गए। मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होकर घर पहुंचे दोनों भाई इससे घबरा गए। डरे राजू ने इसकी सूचना डीएम अमृत त्रिपाठी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीम लालगंज वाईबी सिंह व सीओ सीताराम उदयपुर थाने की पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि जिस समय पत्थर फेंके गए, उस वक्त अंधेरा था। इसलिए वे किसी को पहचान नहीं सके। अफसरों ने बताया कि गांव के कुछ अराजकतत्वों को दोनों बच्चों की कामयाबी रास नहीं आई होगी। इसीलिए वे द्वेष वश पत्थर फेंकने लगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़ में आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर एसओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि राजू के घर पर सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। इस तरह की दुबारा कोई घटना होती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन